सरायपाली

सरायपाली: मोहदा में हिंदी दिवस मनाया गया

सरायपाली. शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा में 14 सितंबर को हिंदी दिवस कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्राचार्य श्री टी सी पटेल, विशिष्ट अतिथि श्री करुणा साहू (व्याख्याता) शिक्षक गण मंचासीन थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इस हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा स्वरचित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिनमें गीत,कविता, भाषण,कहानी आदि मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सभी अतिथियों एवं शिक्षक गणों ने विभिन्न पुराने कवियों एवं लेखकों के रचनाओं एवं कविता का पठन व हिंदी भाषा का हमारे भारत में हो रहे उपेक्षा तथा इसके स्थान पर अंग्रेज़ी भाषा को ज्यादा महत्व देने को कटाक्ष करते हुए भारत की प्राचीन भाषा को अपना उच्च स्थान एवं महत्व देने के लिए बताया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता बी एल यादव द्वारा बच्चों को हिंदी दिवस पर प्रश्न पूछा गया हिंदी के प्राचीन पुस्तकों एवं लेखकों के बारे में एवं उत्तर देने वाले बच्चे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन होमराज चौधरी व्याख्याता के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक गण चक्रधर डढसेना, के साहू, एम आर पटेल ,बी एल यादव, एच आर चौधरी बी के पटेल ,वी पी गुप्ता, डी एल पटेल, आर यादव मैडम,वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान, हरिहर चौधरी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!