पिथौरा

हजारों खेल प्रेमियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है की ग्रीन सपोस का आयोजन पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है – गुरु ख़ुशवंत साहेब

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौरा। सपोस में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एवं इनाम वितरण समारोह ऐतिहासिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की। वहीं अतिविशेष अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, बागबहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,कृष्णकुमार साहू , मंडल अध्यक्ष हलधर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।फ़ाइनल मैच में ग्रीन सपोस ने रायगढ़ इलेवन को हराकर प्रथम 1 लाख 51000 रू नगद पुरुष्कार एवं ट्राफी पर नाम दर्ज किया वही उपविजेता रही रायगढ़ इलेवन को 80000 रुपये नगद एवं ट्राफी अतिथियों ने भेटकर पुरुष्कृत किया।शुभारंभ से पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अरसा रोटी से तौला गया तथा पंथी नृत्य, राउत नृत्य, गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्काउट गाइड के छात्रों ने सलामी देकर स्काउटिंग परंपरा के अनुरूप सम्मान प्रदान किया।

इनाम वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मैदान में उपस्थित हजारों खेलप्रेमियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि ग्राम ग्रीन सपोस का आयोजन पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से खिलाड़ी यहां भाग लेने पहुंचते हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और खेल प्रतिभाओं के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे। बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि ग्राम ग्रीन सपोस हमेशा से बड़े आयोजनों के लिए प्रसिद्ध रहा है और आज प्रदेश के सर्वाधिक खेलप्रेमियों की उपस्थिति ने एक नया इतिहास रच दिया है।जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में खेल का विशेष महत्व होना चाहिए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे ने दिया। आभार प्रदर्शन सरपंच किशोर बघेल ने किया तथा मंच संचालन नरेंद्र बोरे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कवलजीत सिंह छाबड़ा दिनेश अग्रवाल ,पुन्नी विष्णु साहू ,कंवलजीत छाबड़ा, हेमंत ठाकुर. निरंजन यादव सोसाइटी अध्यक्ष , सोसाइटी अध्यक्ष सोनू छाबड़ा , सोहन पटेल ,गणेश पटेल सोसाइटी अध्यक्ष, बाबूलाल साव सोसाइटी अध्यक्ष , सैकड़ो सरपंच की उपस्थिति ग्राम पंचायत सपोस सरपंच किशोर चंद बघेल, संतोष सिंह ठाकुर,नरोत्तम साहू हरिचरण प्रधान पुनीत राम टंडन जीवन दाता कमल रात्रि छगनलाल बनर्जी त्रिलोक सिंह ठाकुर वृंदावन बंजारा रवि बंजारा अश्वनी विशाल विकास बघेल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!