पिथौरा

पिथौरा: घर खाली करों कहते हुए सामान बाहर फेंके

पिथौरा. आरक्षी केद्र में प्रभासिनी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेमरा का निवासी है , , मजदूरी का काम करती है । वे डिपापारा (बिमलपुर) के राजिम केतवास के दो कमरे के मकान में पिछले 15 वर्षों से किराये पर परिवार के साथ रह रही थी कि श्रीमती राजिम केतवास ने 03 लाख 20 हजार रूपये की मांग की, तब हमने 70 हजार रूपये तीन वर्ष पहले दिया था तथा बाकी को देने जातें हैं तो और ज्यादा पैसे की मांग करती है तथा मकान तोडने के लिये धमकाती है । दिनांक 31.03.2023 के सुबह 11.00 बजे वह महूआ बिनने गयी थी, घर में लडकी महिमा थी तभी श्रीमती राजिम केतवास, देवेंद्र , अर्नेस्ट गार्डिया, दुलीचन भोई आकर लडकी को घर खाली करों नहीं तो तोड देंगे कहते हुये मजदूरों के माध्यम से सीट और खपरा निकालकर दिवाल को गिरा दिये तथा घरेलू सामान को बाहर फेंक दिये । इस तरह घटना को लडकी महिमा, पडोसी लोग देखें हैं । आरोपीगणों ने एक राय होकर जमीन मकान में कब्जा करने की नीयत से तथा अपमानित भयभीत कारित करने की नीयत से दिवाल तोडकर खपरेल सीट को निकालकर सामान को बाहर फेंक दिये । पुलिस ने 34-IPC, 427-IPC, 447-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!