छत्तीसगढ़रायगढ़सारंगढ

?सारंगढ़ जनपद परिसर में बाबा साहब के भव्य प्रतिमा का अनावरण आज

?सारंगढ़ विधानसभा के अन्तर्गत जगह जगह बाबा साहब के जयंती के अवसर पर होंगे विविध कार्यक्रम

?कोसीर से गोल्डी लहरे की खाश रिपोर्ट

✍✍कोसीर- भारतीय सविधान के निर्माता सिम्बॉल ऑफ नॉलेज बोधिसत्व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 127 वीं जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रेल को सारंगढ़ जनपद पंचायत परिसर में धातु निर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा जिसमे बतौर मुख्य अतिथि केशव प्रसाद चन्द्रा विधायक जैजैपुर,अध्यक्षता श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ व दर्जनों विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में किया जाएगा साथ ही 127 वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन भी होगा जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे इसी तरह सर्वप्रथम कोसीर स्थिति बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा में सारंगढ़ जनपद श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे द्वारा माल्या अर्पण का कार्यक्रम भी रखा गया साथ ही बसपा पार्टी द्वारा ग्राम सिंघनपुर में जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर शामिल होंगे व पूरे दिन भर जयंती समारोह के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,सभी कार्यक्रम के लिए आयोजक परिवार ने तैयारी पूरी कर ली है।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!