छत्तीसगढ़
सरायपाली : कनकेवा स्कूल में लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). खीरसागर पटेल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चारभाठा थाना सिंघोडा का रहने वाला है वर्तमान में शासकीय हाईस्कुल कनकेवा का प्रभारी प्रिंसीपल के पद पर पदस्थ है ।

दिनांक 25 सितंबर रात के समय अज्ञात चोरो द्वारा स्कुल का मुख्य द्वार का ताला तोडकर प्रवेश करते हुए विभिन्न कमरो में लगे सभी तालाओं एवं अलमारियों को तोड कर लेपटप – इन्डेक्शन गैस सिलेण्डर एम्पलीफायर सी0पी0यू मानीटर होम थियेटर बाक्स पंखा प्रोजेक्टर स्पीकर सम्बल गिलास घण्टी बायोमेट्रिक मशीन चाबी की एक गुच्छा अनुमानित सामानों की कीमत लगभग 65,000 रू0 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए हैं पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
AD#1
























