सारंगढ
सरसीवा: आलमारी तोड़कर नगदी रकम ले उडे़ चोर


सरसीवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पवन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अमलीभांठा में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 01.06.2024 को सुबह 08 बजे अपने परिवार के साथ खेत पर काम करने गया था वहां से दोपहर 12 बजे काम करके घर आया घर के सामने का दरवाजा के ताला खोलकर अंदर आया तो देखा पीछे तरफ का दरवाजा जिसमे कुंडी लगा था व खुला हुआ था कमरे का सामान बिखरा था तथा अलमारी का लाक को तोडकर उसके लकर में रखा 40,000/- रू नही था तथा मां प्रेमबाई के कमरे का ताला को तोडकर दीवान के अंदर डेचकी बर्तन के अंदर रखे 20,000/-रू नही था कमरे का सामान बिखरा था किसी अज्ञात चोर के द्वारा दरवाजे के कुंडी तोडकर घर अंदर घुसकर अलमारी तथा दीवान में रखे नगदी रकम 60,000/-रू चोरी कर ले गया है पुलिस ने380-IPC, 454-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1



























