सारंगढ

बरमकेला :कोहनी नवान के ऊपर मंदिर मोड में बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त मामला दर्ज

बरमकेला. आरक्षी केन्द्र में विकास साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बन्सुला थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला है । वह अपने पिताजी रामलाल साव के साथ दिनांक 28/01/2023 को सुबह अपने कार मारूती सुजुकी डिजायर क्र0 CG 06 GU 2049 से सारंगढ की ओर से बरमकेला आ रहे थे। कार को वह चला रहा था, रास्ते में करीब 07/30 बजे बरमकेला कोहनी नवान के ऊपर मंदिर मोड में बरमकेला से सारंगढ तरफ जा रहे नवाज बस क्र0 CG 10 G 1442 के चालक द्वारा बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उनके कार को सामने से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया, जिससे कार के सामने वाला भाग पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा कार के पीछे तरफ का हिस्सा पत्थर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया एवं कार चलने लायक नहीं है। एक्सीडेंट से कार में बैठे पिताजी रामलाल साव के सिर में गहरा चोंट लगा है खून निकला है तथा उनके दाहिने हाथ कलाई में व शरीर में चोट लगा है। नवाज बस का चालक कार को एक्सिडेंट कर वहां से बिना रूके बस लेकर चला गया। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!