छत्तीसगढ़रायगढ़सारंगढ

लायनेस क्लब सारंगढ़ को एरिया कान्फ्रेंस में मिले विभिन्न पुरस्कार

  • सारंगढ़ से ओमकार केशरवानी की रपट / लायनेस क्लब का एरिया 3 का दिव्य रिया कान्फ्रेंस रायगढ़ के होटल अंश मे 27 मार्च को सम्पन्न हुआ। जिसमें लायनेस क्लब सारंगढ़ की टीम को विशेष सेवागतिविधीयों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ला सुनील दास जी, विशिष्ट अतिथि ला महेन्द्र अग्रवाल जी एवं प्रमुख आयोजक ला अनुप बंसल जी व एरिया आफिसर अनिता कपूर जी, अन्य लायंस भाइयों एवं लायनेस बहनों की उपस्थिति थी।
  • कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का सम्मान व उनके उद्बोधन से लोगों को उर्जा एवं प्रेरणा मिली। विभिन्न सेवा करती आ रही लायनेस क्लब सारंगढ़ की अध्यक्षा लायनेस प्रतिभा कृष्ण कुमार केशरवानी जी को ला महेन्द्र अग्रवाल जी द्वारा विशेष रिपोर्टिंग के लिए एवार्ड दिया गया। एरिया आफिसर अनिता कपूर जी के द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सचिव ला ममता सिंह व कोषाध्यक्ष ला ममता केडिया जी एवं पूरी टीम को एवार्ड प्रदान किया गया। अनिता कपूर जी के द्वारा ही एक्टिव अध्यक्ष का एवार्ड अध्यक्ष लायनेस प्रतिभा कृष्ण कुमार केशरवानी जी को दिया गया।इसके अलावा लायनेस क्लब सारंगढ़ की नये पदाधिकारी में अध्यक्ष सरिता गोपाल, सचिव दीप्ति स्वर्णकार एवं कोषाध्यक्ष रमा गुप्ता जी को भी पुष्प गुच्छ व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लायनेस क्लब सारंगढ़ से स्मिता केशरवानी, ला गुलशन सिंह, ला पूर्णिमा केशरवानी, ला महजबीन जमाल, ला विभावरी ठाकुर, ला अन्नु केशरवानी, ला तारामणि केशरवानी, ला कला केशरवानी, ला पद्मिनी पटेल, ला राजेश्वरी केशरवानी, ला योगेश्वरी केशरवानी, ला रंजिता कानूनगो, ला अल्का केशरवानी, ला राखी सिंह, ला अंजू धनानिया व ला मीना अग्रवाल जी उपस्थित रही। लायनेस क्लब सारंगढ़ ने एरिया में अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों से अपनी एक पहचान बनायी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!