छत्तीसगढ़रायपुर

शादी विवाह कार्यक्रमों मे हो रही अनियमितता के लिए उडऩदस्ते का गठन जरूरी

रायपुर(काकाखबरीलाल)। कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है लंबे लाकडाउन के बाद प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए जिलावार राज्य शासन के निर्देश पर जिला कलेक्टरों द्वारा कुछ जरूरी रियायतों के साथ लोगों को आवाजाही जरूरी सामानों की खरीदी आदि की सुविधा मिली है जिसका लोग बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रहे हैं।शादी ब्याह का सीजन होने के कारण जिला कलेक्टरों द्वारा सुख एवं दुख में केवल संक्रमण की रफ्तार को नियंत्रित करने के संदर्भ में केवल 10 व्यक्तियों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। इसके बाद भी लोग अपनी मर्जी के अनुसार शादियों में रिश्तेदारों की भीड़ जमाकर बैंडबाजा के साथ विवाह कार्य संपन्न करवाकर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे हैं।राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार कोरोना की गति में कमी आई है किंतु संक्रमण का खतरा अभी भी हम सबके ऊपर बना हुआ है। शादी ब्याह के नाम पर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है। साथ ही सामूहिक रूप से विवाह आदि के लिए खरीददारी का कार्य 17 मई से लाकडाउन खुलते ही पूर्व की भांति संचालित हो रहा है जिसके चलते पुन: कोरोना संक्रमण कोविड 19 के मामलों में बढ़ोत्तरी की व्यापक संभावना बन गई है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!