छत्तीसगढ़

शादी के जोड़े में दूल्हे पहुंचा वोट देने

मतदान लोकतंत्र का आधार है. इस बात की गंभीरता को समझते हुए नारायणपुर निवासी फैजल फारुकी शादी के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अपने माता-पिता के साथ मतदान केंद्र पहुंचे फैजल ‘सबसे पहले मतदान, फिर दूसरा काम’ के संदेश के साथ मतदान के प्रति जागरूक करते नजर आए.

नारायणपुर के बालक प्राथमिक शाला में उस समय मतदाताओं में आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने शादी के जोड़े में दूल्हे को वोट देने के लिए केंद्र में आते हुए देखा. अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे दूल्हे के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए.

इस दौरान मीडिया से चर्चा में दूल्हे फैजल फारूकी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि आप सही नेता चुने. इसके साथ उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार से तीन बातों पर उम्मीद रखता हूं. पहला रोजगार, दूसरा शिक्षा और तीसरा स्वास्थ्य है. इसके अलावा नारायणपुर की स्थिति को देखते हुए परिवहन की समस्या को दूर करे.

फैजल ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है, आज रिशेप्शन है, जिसके पहले वे तमाम कार्यों को छोड़कर माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!