
बसना(काकाखबरीलाल)।कल पूरे प्रदेश में दसवीं बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया वही बात करें।बसना विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भँवरपुर के 10वीं में अध्ययनरत छात्रा कुमारी चांदनी सिदार ने 94% प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने ग्राम कमलीदादर समेत क्षेत्र को गौरव वान्वित किया है साथ ही अपने शिक्षकों एवं स्कूल का भी नाम पूरे जिले में रोशन किया है.
ग्राम पंचायत बिजराभांठा के उप सरपंच भुनेश्वरी सिदार एवं शिक्षक टिकेश्वर सिदार की सुपुत्री चांदनी कमलीदादर जैसे छोटे गांव से भँवरपुर कन्या शाला में अध्ययन करने जाती थी।
कुमारी चांदनी सिदार को शुरू से ही पढ़ने लिखने के साथ खेलकूद का भी बहुत शौक है।
इतनी बड़ी उपलब्धि पाने का श्रेय चांदनी ने किसे माता- पिता और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को दिया।
शाला के प्राचार्य फगुलाल बरिहा ने काकाखबरीलाल से फोन पर चर्चा करते बताया कि भँवरपुर कन्या शाला के लिए यह गर्व की बात है, 80 प्रतिशत के अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों को शासन की ओर से सालाना 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान किया जाता है,हम से जो सहयोग बन पाएगा करेंगे। साथ कि शालेय परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया जा रहा है।

























