बसना

बसना:छुईपाली टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

बसना/सरायपाली। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केंजुआ निवासी कुंदन नायक (17 वर्ष) अपने एक मित्र के साथ 19 जून की रात बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GW 0008 से सिंघनपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 1:50 बजे छुईपाली टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़े कैप्सूल ट्रक क्रमांक NL 01 N 7088 से उसकी बाइक टकरा गई। बताया गया है कि ट्रक चालक ने बिना किसी संकेतक के वाहन को सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़ा कर रखा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुंदन नायक के सिर, चेहरे, बाएं हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथनों के आधार पर यह पाया गया कि दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुई। इसके बाद बसना थाना में ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119/177 एवं 122/177 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!