छत्तीसगढ़

पिथौरा:कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज

पिथौरा। वार्ड क्रमांक 18 स्थित लाखागढ़ क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखागढ़ निवासी कुबेर कश्यप ने थाना पिथौरा में शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोसी महिला सीमा यदु एवं उसकी पुत्री सृष्टि यदु पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता कुबेर कश्यप के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह घर के पास स्थित दुकान से बिस्किट लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ कुत्तों ने उन्हें घेर लिया, जिन्हें भगाने के लिए उन्होंने आवाज लगाई। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाली सीमा यदु और उनकी पुत्री सृष्टि यदु नाराज हो गईं तथा उनसे विवाद करने लगीं।
शिकायत में कहा गया है कि दोनों मां-बेटी उनके घर तक आ गईं और गाली-गलौज करने लगीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सीमा यदु झाड़ू लेकर मारने के लिए दौड़ीं, जबकि सृष्टि यदु ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त परिवार द्वारा पूर्व में भी विवाद और गाली-गलौज की घटनाएं की जाती रही हैं।
पिथौरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 3(5) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!