छत्तीसगढ़

UIDAI में इन पदों पर भर्तियां

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. यूआईडीएआई ने अपने हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर अकाउंट ऑफिसर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य एवं इच्छुक हैं, वे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

यूआईडीएआई के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 24 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत ऑफिसर के पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आपका भी मन इन पदों के लिए आवेदन करने का है, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Aadhaar में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमा
जो कोई भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

यूआईडीएआई में कौन करेगा आवेदन
उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, एमबीए (वित्त) होने चाहिए या एसएएस/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 5 वर्ष की सरकारी सेवा में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए.

यूआईडीएआई में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
डिप्टी डायरेक्टर: मंथली सैलरी 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक (लेवल-11, 7वें वेतन आयोग के अनुसार)
सीनियर अकाउंट ऑफिसर: मंथली सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक (लेवल-10, 7वें वेतन आयोग के अनुसार)
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Aadhaar UIDAI Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Aadhaar UIDAI Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

आवेदन करने की अन्य जानकारी
इच्छुक उम्मीदवार यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. भरे हुए आवेदन फॉर्म को आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निम्नलिखित पते पर भेजना होगा.
निदेशक (मानव संसाधन),
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई),
क्षेत्रीय कार्यालय, 6वीं मंजिल, ईस्ट ब्लॉक,
स्वर्ण जयंती कॉम्प्लेक्स, मातृवनम के पास,
अमीरपेट, हैदराबाद-500038

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!