कीमती सोने के आभूषण पार

पिथौरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में राज कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके दुकान राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम पर पिथौरा मेन मार्केट में स्थित है धनतेरस पर्व पर रात्री लगभग 8.30 बजे दिनांक 29.10.2024 जब दुकान बढाने की तैयारी में था तभी सोने के समाने को थैला में ढालने हेतु शो केस के ऊपर चार बक्सा रखा था उसी समय एक व्यक्ति आकर सामने अलमारी पर रखे समान की ओर इसारा किया और एक समान दिखाने हेतु कहा जैसा ही पीछे मुड़ा समाने रखे चार डब्बे स्वर्ण आभूषण में से एक डब्बा सोने की चैन जिसमें छ: नग सोने की चैन रखी थी। जिसकी किमत लगभग 2,55,000/- दो लाख पचपन हजार रूपये होगी । उसे एक बालक (बच्चा) के द्वारा उठा कर भाग गया जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है। घटना देखने से ऐसा प्रतित होता है कि उक्त ग्राहक एवं बच्चा तथा जिस गाडी में वो दोनों उठा कर भागे है तीनों की साट गाठ है । उन्होने व्यस्त कर उक्त घटना को अंजाम दिया है । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























