सरायपाली

ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मंदिरों के भूमि की धान खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग

सरायपाली। मंदिरों के नाम पर दर्ज भूमि की धान खरीदी समर्थन मूल्य पर कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को ज्ञापन दिया गया है। ग्रामीण जन नेहरू लाल आचार्य, शंकर्षण त्रिपाठी, बाबूलाल, विद्याधर देहरी, प्रकाश महापात्र, पूणानंद दास, निर्मल महापात्र, राम प्रसाद महापात्र,मिथिला, टिकेश्वर वैष्णव, प्रीतम सतपथी,सुरेश, रूपेश दास, किशोर दास, गोवर्धन पाणिग्राही, अर्जुन दास, कैलाश, सनातन दास, रेशम दास, सत्यवान दास, प्रमोददास वैष्णव, उमाकांत दास आदि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत वर्ष 2023-24 तक समस्त मंदिर के पुजारी, सर्वराकार, भूमि स्वामियों की धान खरीदी समितियों के माध्यम से होती थी, जिसमें समर्थन मूल्य एवं अंतर की राशि भी नियमित रूप से मिलती थी। लेकिन वर्ष 2024-25 में समस्त मंदिरों का पंजीयन नहीं हुआ, जिससे वे धान खरीदी से वंचित हो जाएंगे। सभी मंदिरों के पुजारी, सर्वराकार मंदिरों की भूमि पर कृषि कार्य करते हुए मंदिर की पूजा अर्चना भोग प्रसाद चढ़ाते आ रहे हैं, जो वर्ष भर चलता है। अगर शासन द्वारा धान खरीदी नहीं की गई तो यह समस्त पुजारियों के साथ अन्याय होगा। जिस तरह किसानों को धान खरीदी का लाभ मिलता है, उसी तरह मंदिर के पुजारियों को भी उनकी मंदिर के भूमि पर उत्पादित धान की फसल को समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी करने तथा अंतर की राशि प्रदान करने बाबत् संबंधित को आदेशित करने की मांग उनके द्वारा एसडीम से की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!