भीषण गर्मी का कहर तेज सड़के हुई सुनसान,लोग हलाकान

छत्तरसिंग पटेल।सरायपाली. इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग हलाकान होने लगे है. दोपहर में भी चहल पहल दिखाई देनी वाली सडकों पर बिरानी छाई है.शाम होते हि सड़क में चहल पहल बढ़ रही है. और इस समय शादी ब्याह का सीजन जोरो से चल रहा है धुप बढने कि वजह से लोग खरीददारी के लिए दोपहर को नहीं जा रहे हैं. गर्मी का असर सामान खरीदने वालो पर दिखाई दे रहा है. दिनों दिन बढ़ रही गर्मी से जिन रास्तो पर दोपहर को भी आवाजाही तेज रहता है अभी उस रास्तो पर सुनसान नजर आता है.गर्मी बढने के साथ लोगों के जनजीवन से लेकर काम काज पर भी प्रभावित हुआ है. अधिकतर लोग अपने कामो का निष्पादन सुबह व शाम को हि कर रहे हैं. सराईपाली के दैनिक सब्जी बाजार में भी लोग सुबह व शाम को ही खरीदने पहुंचे रहे हैं, अन्यथा यहाँ दोपहर को भीड़ लगा रहता है. गाँव में बकरी व बैल चराने वाले लोग भी सुबह जल्दी चराने के ले जाते हैं और 11 बजे तक वापस ले आ रहे हैं. इस प्रकार से गर्मी का असर सभी लोगों पर दिखाई दे रहा है।






























