सरायपाली

सरायपाली :ट्रेक्टर की ठोकर से युवक की हड्डी टुटी मामला दर्ज

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में विवेक साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बैंगनडीह में रहता है । सरायपाली के हुन्डई शोरूम में काम करता है उनके भाई ऋषभ साहू टाटा शोरूम सरायपाली में काम करता है दिनांक 18/11/2022 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 9762 से शोरूम के काम से भंवरपुर गया था। शाम को लगभग रात के लगभग 08:30 वापस गांव बैंगनडीह लौट रहा था कि लुकापारा से NH 53 पहुंच रोड तेलीडीपा हर्राटार के पास पहुंचा था कि सामने की ओर से अज्ञात ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उनके भाई के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनके भाई ऋषभ साहू के दाहिने पैर में चोट आकर घुटने की हड्डी टुट गयी है। जिसे ईलाज के लिये नारायण हास्पिटल रायपुर में जाकर भर्ती कराये थे पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!