सरायपाली
सरायपाली: खेत देखने गया युवक की बाईक पार


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हिराधर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सागरपाली में रहता है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 21.12.2023 को शाम करीब 5 बजे अपने बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 से सरायपाली सरसींवा रोड़ किनारे स्थित अपने खेत गया था। मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ी कर अपने खेत देखने थोड़ी दूर गया था। थोड़ी देर बाद करीब 5.30 बजे अपने मोटर सायकल के पास पुन: वापस आया तो देखा कि वहां बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 नहीं था । आसपास पता तलाश किया मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यकित् बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 किमती करीबन 5000रू. को चोरी कर ले गया है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1



























