एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी के भोई के मार्गदर्शन, छात्र संघ प्रभारी डॉ संध्या भोई, एन. एस. एस. प्रभारी यू के बरिहा एवं ग्रंथालय प्रभारी डी के मांझी के निर्देशन में ग्रंथालय विभाग द्वारा एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मेले में पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त संदर्भ पुस्तकें, मैगजीन, शोध पत्रिका, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 520 पुस्तकों को सम्मिलित किया गया। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों को विशेष रूप से सम्मिलित किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । पुस्तक प्रदर्शनी मेले के सफल आयोजन में सेत कुमार मल्होत्रा (अतिथि ग्रंथपाल), पूजा साहू (वाचनालय सहायक), मेनका सेठ , छकित सिदार, गिरिजा कुमार एवं सागर का विशेष योगदान रहा ।






























