पिथौरा:धान कटाई को लेकर गाली गलौज मामला दर्ज

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत धान कटाई को लेकर गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। मनबोध ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेका सुन्दरगढपारा में रहता है। ग्राम डोंगरीपाली में स्थित खसरा नंबर 425/1 रकबा 1.37 हेक्टेयर, 3.42 एकड भूमि को वर्ष 2014-15 में ग्राम साल्हेतराई निवासी भगबतीया बरिहा से 2 लाख 74 हजार रूपये में खरीदे है। उक्त जमीन हम तीनो भाई मनबोध कोडाकु, राजकुमार कोडाकु , खेल कुमार कोडाकु के नाम से है। जब से खरीदे है तब से खेती किसानी करते आ रहे है वर्ष 2025 में भी खरीफ फसल लगाये हुये थे धान पकने पर दिनांक 10.11.2025 को स्वयं और भाई राजकुमार कोडाकु, खेल कुमार कोडाकु पत्नि पाला बाई भाई बहु, मेला बाई, हेम बाई लडका नत्थूराम मेरी बहू परमीला बाई, भतीजा टिकेश्वर, गणेश हम सभी धान की कटाई करने गये थे। सभी मिलकर धान की कटाई कर रहे थे। करीबन 10.00 बजे के आसपास ढुलीकेशन साहू और उसकी पत्नि किरण साहू आकर धान क्यो काट रहे हो कहकर मना कर रहे थे तब स्वयं और भाइयों द्वारा बोले कि हमारा खेत है इसमें धान बोये है धान पकने से धान को काट रहे है। इतने में ढुलीकेशन साहू और उसकी पत्नि किरण साहू गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगे स्वयं भी उनको गाली गुप्तार किये दोनो पार्टी अपने अपने मोबाइल से लडाई झगडे का विडियो बनाने लगे विडियो बनाते समय दोनो पार्टी में सिर्फ गंदी गंदी गाली गुप्तार हुई है। विडियो बंद होने के बाद ढुलीकेशन व उसकी पत्नि अश्लील गाली गलौज कर घर में घुसकर जान से मरवा दुंगा बोलकर धमकी देते हुये जाति सूचक गाली गुप्तार करने से और मौके पर उपस्थित लोगो के सामने जाति सूचक गाली दिया जिससे अपमानित महसुस हुआ जातिगत गाली गुप्तार करते समय मौके पर उपस्थित महेश कर्ष, सीताराम साहू देखे सुने है पुलिस ने 3(1)(द)-SCH, 3(1)(ध)-SCH, 3(2)(v)-SCH, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































