पिथौरा: मेमरा के पास ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर… यूवक की मौत

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे बाईक चालक की मौत हो गई। विष्णु ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गोडबहाल का रहने वाला है। एम0ए0 तक पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है। मृतक बोधराम डडसेना बुआ का लडका था दिनांक 06.05.2026 को बुआ का लडका मृतक बोधराम डडसेना अपने पत्नि पुन्नी बाई डडसेना पुत्री इन्दुमती के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 4723 में अपने गांव गोडबहाल से अनसुला जाने सुबह 08.30 बजे निकले थे NH 53 मेन रोड ग्राम मेमरा के पास 09/25 बजे पहुंचे थे कि उसी समय गलत दिशा से आ रही लाल रंग की महिन्द्रा युवा 475 DI सोल्ड का चालक द्वारा अपनी ट्रेक्टर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बुआ का लडका बोधराम डडसेना के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 4723 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल में सवार तीनो गिर गये गिरने से मृतक के सिर के पीछे भाग एवं छाती में उसकी पत्नि के सिर एवं बांये जबडा और उसकी पुत्री के शरीर में अंदरूनी चोटे लगी है तब घायलो को घटनास्थल से उठाकर ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लाये डाक्टर द्वारा चेक करने पर बोधराम डडसेना को मृत घोषित कर दिया मृतक की मृत्यू लाल रंग की महिन्द्रा युवा 475 DI सोल्ड का चालक द्वारा एक्सीडेंट करने से आई चोट से मृत्यू हुई है। पुलिस ने 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































