बसना

समाज कल्याण शाखा के तहत दिव्यांगजनों को विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने किया उपकरण वितरण

बसना(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के बसना जनपद पंचायत परिसर में आज एक कार्यक्रम के दौरान बसना विकासखंड के दिव्यांगजनों को क्षेत्रिय विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के हाथों ट्राईसाईकिल श्रवण यंत्र छड़ी चश्मा जैसे बहु उपयोगी सामग्री और उपकरण का वितरण किया गया दिव्यांग जन आज नई साइकिल और श्रवण यंत्र छड़ी पाकर काफी खुश नजर आए दिव्यांग जनों का कहना है कि उनके पास कोई साधन नहीं हो पाने के कारण ना वे ठीक से चल पाते थे और न ही वे कहीं बाहर जा पाते थे लेकिन आज पंचायत समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत विधायक महोदय के हाथों क्लासिकल मिलने के बाद अब वे गांव में भी कहीं भी घूम सकते हैं और शहर भी आ जा सकते हैं और अपना काम आसानी से कर सकते हैं उन्होंने ट्राइसाईकल मिलने के बाद अधिकारियों के साथ साथ विधायक को भी धन्यवाद दिया, जनपद सीईओ सनत महादेवा ने भी समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही और उन्हें बताया कि आज दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकल देने के बाद उन्हें भी उनके चेहरे की खुशी देखकर काफी प्रसन्नता हुई और आगे पंचायतों के माध्यम से भी जरूरतमंद दिव्यांग जनों को और आवश्यकतानुसार पात्रधारीयों को सामग्री का वितरण किया जाएगा और उनको लाभ पहुंचाया जाएगा क्षेत्रीय विधायक ने भी दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकल मिलने के बाद उनकी खुशी को देखकर बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार दिव्यांग जनों के लिए कई योजनाएं चला रही और उन्हीं योजना के तहत आज दिव्यांग जनों को निशुल्क ट्राईसाईकिल श्रवण यंत्र वितरण किया गया है जिससे वे आसानी से कहीं भी आ जा सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!