सरायपाली

सरायपाली:बीईओ-बीआरसी ने ली प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक जानिए डिटेल्स

सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की आवश्यक विभागीय समीक्षा बैठक बीआरसी कार्यालय सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार बीईओ टी.सी. पटेल, सहायक बीईओ डी.एन. दीवान तथा बीआरसी देवानंद नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 16 जून से प्रारंभ होने वाले नए शिक्षा सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विद्यालयों की साफ-सफाई, पाठ्यपुस्तकों की प्राप्ति एवं वितरण, पुस्तक स्कैनिंग, गणवेश वितरण, मर्ज शालाओं की जानकारी तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के गठन एवं कार्यप्रणाली पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा अपार आईडी निर्माण, आधारविहीन बच्चों के पालकों से संपर्क कर आधार बनवाने, यू-डाइस में दर्ज ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने, एसएनए एवं स्पर्श पोर्टल संबंधी कार्यों, वीएसके के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण, अनुदान राशि के उपयोग तथा अन्य विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को समय-सीमा में आवश्यक कार्य पूर्ण कर नए शिक्षा सत्र की सफल शुरुआत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!