बसना : बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर मामला दर्ज

बसना. प्रेमचंद पटेल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नगेडा जिला बलौदाबाजार का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है एवं ग्राम सरपंच है दिनांक 16. अगस्त को वह अपने गांव में था उनका चचेरा भाई अमृत लाल पटेल पिता निरंजन पटेल अपने प्लेटिना मो0सा0 क्रं0 CG 06 GG 0367 में अपने लडकी को छोंडने पिथौरा गया था कि करीबन एक बजे सूचना मिला कि एनएच 53 गिल ढाबा बसना के पास एक्सीडेंट हो गया है सूचना पर वह तत्तकाल बसना पहुंचा उनका भैया अमृत लाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती किये थे जिसे सिर एवं सिने में काफी गंभीर चोंट लगा है जिसे रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये हैं । पुछताछ पर बताया कि पिथौरा से बसना आते समय सामने गलत साईड से आ रही मो0सा0 क्रं CG06GG4266 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । वह घटना स्थल गिल ढाबा के पास पहुंच कर देखा तो दोनो मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडा है । मो0सा0 क्रं CG06GG4266 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है. पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























