बसना

समाज तुंहर द्वारा कार्यक्रम के तहत सागरपाली परिक्षेत्रीय बैठक संपन्न

बसना(काकाखबरीलाल)। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना के अंतर्गत परिक्षेत्र सागरपाली के ग्राम बेंदारी में अघरिया धाम निर्माण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता लाने हेतु आवश्यक मीटिंग का आयोजन आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल, कमल पटेल,क्षेत्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष गोपाल नायक,कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पटेल, भोजराज पटेल , परिक्षेत्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष रविलाल पटेल, ,सचिव पद्मलोचन पटेल,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक, विश्राम पटेल,सह सचिव जयंत कुमार पटेल,ग्राम प्रमुख वेदप्रकाश पटेल,नीलाम्बर पटेल एवं ग्राम के समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल ने सामाजिक बन्धुओं को सम्बोधित कि और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नायक ने धाम के निर्माण के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक बन्धुओं को धाम निर्माण हेतु अपनी सक्रियता बढ़ाने की अपील की।अन्य सामाजिक बन्धुओं ने भी अपनी अपनी बात रखी।
मीटिंग में अघरिया धाम निर्माण हेतु अखिल भारतीय अघरिया समाज के द्वारा निर्धारित राशि को सभी सामाजिक बन्धुओं ने सहर्ष स्वीकार कर राशि एक हफ्ते के अंदर देने की स्वीकृति दिये साथ ही वेदप्रकाश पटेल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नायक को इक्कीस सौ रुपये राशि नगद धाम निर्माण हेतु प्रदान किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय सचिव पद्मलोचन पटेल के द्वारा किया गया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!