शुभा नर्सिंग होम में 24 जुलाई को किडनी रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को किडनी संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में 24 जुलाई को विशेष किडनी (मूत्र रोग) परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, पैरों में सूजन, पेशाब में दर्द, जलन या खुजली, बार-बार पेशाब आना, रुक-रुक कर पेशाब होना, बार-बार मूत्र संक्रमण (यूटीआई), यूरिया एवं क्रिएटिनिन का बढ़ा स्तर, शुगर एवं मोटापे पर नियंत्रण न होना तथा लगातार कमजोरी या सुस्ती महसूस होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे तथा जरूरत पड़ने पर आगे के उपचार की भी जानकारी प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि किडनी संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर गंभीर बीमारी से बचाव करें।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।

































