सरायपाली

सरायपाली: टंगिया से वार मामला दर्ज

सरायपाली।  आरक्षी केद्र अंतर्गत टंगिया से मारपीट का मामला सामने आया है।राजू यादव ने पुलिस को बताया कि वह  उपरोक्त पते पर रहता है, कक्षा 9 वीं पढ़ा लिखा है रोजी मजदूरी का काम करता है, ।  दिनांक 17/09/2025 को दोपहर 01:30 बजे मोहल्ले के तालाब के पास फ्रेस होने के लिए गया था तालाब में  मुंह धो रहा था पास मोहल्ले का प्रदीप दास भी खड़ा हुआ था जब मुंह धो रहा था तो प्रदीप के उपर पानी छिटक गया इसी बात को लेकर  अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर अपने हाथ में पहने चुड़ा से सिर में मारपीट किया और अपने घर चला गया वहां से एक टंगिया लेकर आया और बोला कि आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुये टंगिया से  सिर एवं बायें कंधा में मार दिया जिससे सिर में एवं बायें कंधा में चोंट आया तब  बचाओ बचाओ चिल्लाया तब घटना को देखकर  बड़ा भाई अज्जू यादव बीच बचाव करने आया तो उसके सिर में प्रदीप यादव टंगिया से मार दिया जिससे भैया अज्जू यादव के सिर में चोंट आया । घटना को मां तपस्वनी यादव पिता रवि यादव तथा मोहल्ल्हे के श्रवण यादव एवं राकेश यादव देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । घटना के बाद आई चोंट का ईलाज कराने मैं एवं मेरा भाई अज्जू यादव शासकीय अस्पताल सरायपाली गये ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!