महासुमंद
तुमगांव: पुराने रंजिश को लेकर पिटाई

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।रूपसिंग ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अछोली में रहता है, मजदुरी का काम करता है दिनांक 17.09.2025 शाम को अपने दोस्त ठंढु साहू के साथ अछोला शराब भट्ठी गया था कि शाम करीब 07.00 बजे प्रदीप निषाद एवं उसका भाई संजय निषाद वहां पर आये और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हांथ मुक्का से सिर में मारपीट किया तथा जान से मार देने की धमकी देने लगे तब वहां से जान बचाकर भागा । मारपीट से सिर में चोंट आया है । घटना को वहां पर उपस्थित ठंढु साहू देखा सुना है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1




















