सरायपाली

बढ़ते कोरोना को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में पार्षद रैना ने एमबीबीएस डॉक्टर सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेजा जा रहा है जो लोग सक्षम है वह अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं क्योंकि जिला अस्पताल की दूरी 120 किलोमीटर होने के कारण सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता की मांग होने लगी है। साथ ही साथ एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी हो रही है।
सराईपाली नगरपालिका के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को ईमेल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में वेंटिलेटर, सिटी स्कैन तथा आधुनिक एक्स रे मशीन के साथ-साथ ब्लड बैंक उपलब्ध कराए जाने की मांग की है साथ ही साथ एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की भी मांग की गई है।

पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता से सरायपाली बसना अंचल के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा मरीजों को 120 किलोमीटर जिला अस्पताल आने जाने में जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वह नहीं करना पड़ेगा, वेंटिलेटर तथा सीटी स्कैन मशीन करोना कॉल में अंचल वासियों के लिए वरदान साबित होगी डॉक्टरों को इलाज करने में सुलियत होगी तथा सराईपाली किए आमजन को सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाएगा।
पार्षद रैना ने बताया कि करोना महामारी के दौरान हमारे शासकीय अस्पताल में सभी स्वास्थ्य संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने चाहिए तथा अधिक से अधिक डॉक्टर अस्पताल में होने चाहिए जिससे अंचल वासियों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध हो पाएगी, शासकीय अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होने से सराईपाली के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा करोना महामारी के दौरान जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे करुणा महामारी के दौरान उपकरण सहायक साबित होंगे सराईपाली अंचल के हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी ।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!