सरायपाली

बारदाने की कमी से खरीदी होने लगी प्रभावित

धान परिवहन में आई तेजी, रूढ़ा सहकारी समिति में खरीदी बंद

काकाख़बरीलाल,सरायपाली:-धान उपार्जन केंद्र में इन दिनों धान खरीदी हेतु बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं. पहले की अपेक्षा धान के उठाव में भी अब तेजी दिखाई दे रही है. कई जगहों पर बारदानों की कमी दिखने लगी है. यहां तक की खरीद केंद्रो में धान खरीदी बंद होने की स्थिति निर्मित हो चुकी है. धान उपार्जन केंद्र रूढ़ा सहकारी समिति में आने वाले उपार्जन केंद्र में बारदाना की कमी से धान खरीदी बंद होने के कगार पर है. वहीं सागरपाली में आज खरीदी बंद होने की जानकारी मिली है. खरीदी के लिए महीने भर का समय बचा हुआ है. इसके चलते किसानों में भी धान बेचने को लेकर तत्परता देखी जा रही है. ऐसे समय में बारदाना की कमी एवं स्थानाभाव से धान खरीदी बंद हो जाने पर इसका खामियाजा किसानों को ही भुगतना पडेगा. किसानों को धान बेचने में विलम्ब होता जाएगा. अभी भी उपार्जन केंद्रो में बडे पैमाने पर धान स्टेग लगा हुआ है.
तोरेसिंहा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत आने वाले 10 केंद्रो में 99607.60 क्विंटल धान परिवहन हेतु अभी भी शेष है. बैंक के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रो में धान उठाव में तेजी देखी गई है. अभी तक कुल 196697.20 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है. केना उपार्जन केंद्र में अभी तक 13976.80क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष है. बेलमुण्डी में 7534.40 क्विंटल, बलौदा में 16664 क्विंटल, तोषगांव में 9424.40 क्विंटल, केजुवां में 8550, जोगनीपालीमें 14322, तोरेसिंहा में 8368 क्विंटल, जंगलबेड़ा में 7194 क्विंटल, सेमलिया में 6772 क्विंटल तथा सिरबोड़ा में 6801.60 क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष है. इन सभी केंद्रो से कस्टम मिलिंग हेतु राईसमिलों को 100500 क्विंटल धान गया है. वहीं संग्रहण केंद्र को 96197.20 क्विंटल धान जा चुका

सरायपाली के केंद्रो में अभी भी धान उठाव की धीमी रफ्तार

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरायपाली अंतर्गत आने वाले 14 केंद्रो में अभी भी 204032.40 क्विंटल धान परिवहन शेष है. यहां 247612.00 धान का परिवहन हुआ है. जम्हारी में 8242 क्विंटल, अमरकोट में 10503 क्विंटल, नवरंगपुर 13952 क्विंटल, बोंदा में 14966 क्विंटल, नवागढ़ में 15032 क्विंटल, केदुवां में 10452 क्विंटल, सरायपाली में 18433 क्विंटल, कनकेवा में 15663 क्विंटल, भोथलडीह में 20968 क्विंटल, पुटका में 8009 क्विंटल, चिंवराकुटा में 23323 क्विंटल, सागरपाली में 12584 क्विंटल, मल्दामाल में 12620 क्विंटल, तिहारीपाली में 19281 क्विंटल धान परिहवन शेष है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!