बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच सुरक्षा का काम, ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

काकाखबरीलाल :>बिलासपुर-झारसुगुड़ा डाउन लाइन पर सुरक्षा संबधी काम किया जाएगा। इस वजह से दो जनवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 3.30 बजे 9.30 बजे तक और पांच जनवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को पांच बजे से 3.00 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। इससे यात्रा के लिए दो माह पूर्व रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
दो जनवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को गोंदिया और झारसुगुड़ा से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 58118/58117 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य, पांच जनवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को बिलासपुर और टिटलागढ़ से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 58214/58213 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर, चार जनवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को इतवारी से छूटने वाली 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर इतवारी-झारसुगुड़ा के मध्य और पांच जनवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को टाटानगर से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर झारसुगुड़ा से इतवारी के बीच नहीं चलेंगी। इसके अलावा 26 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 12101 मुंबई-हावडा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस व प्रत्येक मंगलवार को पुणे से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस बिलासपुर से पहले ढाई घंटे नियंत्रित की जाएगी।

























