
सरायपाली(काकाखबरीलाल)।छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन सरायपाली के द्वारा आज नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई.पी. कश्यप से मुलाकात कर उनका फूल व गुलदस्ता से स्वागत किया गया. बीईओ श्री कश्यप ने कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए अध्यापन कार्य पूर्ण करें और बच्चों के साथ आत्मीय संबंध बना के रखें. साथ ही उन्होंने शिक्षकों से अपने शालाओं में वृक्षारोपण कर प्रकृति को संवारने में मदद करने के लिए कहा. इस अवसर पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय, सचिव जगजीवन रत्नाकर, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि राजेश प्रधान, महासचिव अंगद बारीक, जोन प्रभारी सुंदरलाल डड़सेना, निरंजन मेहेर, राजकुमार सिंह, फिरोज खान, चंदराम भास्कर, उमाकांत साहू, राजेन्द्र पटेल, क्षेत्रपाल भोई, रमेश पैकरा, किशन चौधरी, इंदर साहू, नारी शक्ति के रूप में बनमोती भोई, झांसी सिदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे.
























