सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में हार्ट स्पेशलिस्ट देंगे परामर्श, 24 जुलाई को लगेगा शिविर

सरायपाली। हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में 24 जुलाई को विशेष हृदय रोग परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उच्च रक्तचाप (बीपी), चक्कर आना, सांस फूलना, सीने में दर्द, बार-बार बीमार पड़ना, मोटापा, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, अनियंत्रित शुगर या बीपी तथा लगातार सुस्ती जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को इस शिविर का लाभ उठाना चाहिए। समय पर जांच और सही परामर्श से हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
शिविर का आयोजन 24 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में किया जाएगा। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर अपने हृदय को स्वस्थ रखने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!