छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली

महासमुन्द : पाटसेन्द्री में बने भवन प्रधानमंत्री आवास योजना का आदर्श मॉडल: डॉ. रमन सिंह

  • नई कॉलोनी का नामकरण प्रधानमंत्री की याद में ‘नरेन्द्रनगर’ किया जाएगा
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली कॉलोनी का लोकार्पण
  • 221 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह
  • मुख्यमंत्री ने लोटे से पानी पीकर बुझाई प्यास

काकाकबरीलाल महासमुन्द, 10 मार्च 2018

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पाटसेन्द्री में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित नई कॉलोनी का लोकार्पण किया। करीब तीन एकड़ के क्षेत्र में गरीब वर्ग के 84 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत पक्का आवासीय भवन उपलब्ध कराया गया है। लगभग डेढ़ लाख रूपए की लागत से प्रत्येक परिवार के लिए मकान बनाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सूत्रधार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर इस कॉलोनी का नामकरण ‘नरेन्द्रनगर’ रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को आवास दिलाने की अभिनव पहल की है। और इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 11 लाख परिवारों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।
डॉ. सिंह ने कॉलोनी परिसर में ही आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह आयोजन मेें भी हिस्सा लिया। यहां 221 बेटियों का परम्परागत रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इनमें तीन बेटियां ईसाई समाज से भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा – बेटियों का विवाह कराना किसी यज्ञ में शामिल होने की तरह है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री महेश गागड़ा, सांसद श्री चन्दूलाल साहू, संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री रामलाल चौहान, पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती चौहान, सरपंच श्री किशन पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि अच्छी गुणवत्ता और संपूर्ण बुनियादी सुविधाओं के साथ पाटसेन्द्री में प्रधानमंत्री आवास कालोनी और भवनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि एकाकी तौर पर बड़ी संख्या में भवनों का निर्माण तो हो रहे हैं लेकिन संपूर्ण कॉलोनी का निर्माण बिरले ही हुए है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ सरपंच श्री किशनलाल पटेल और सभी हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यहां के भवन निर्माण की बात मैं राजधानी मंे सुनी थी, इसलिए इन्हें देखने और यहां निवास कर रहे लोगों से मिलने यहां चला आया हूं। उन्होंने पूरी कॉलोनी का पैदल भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाएं देखी और लोगों से बातचीत करते हुए इसकी काफी सराहना की।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित घर पहुंचकर
मुख्यमंत्री ने पिया लोटे से पानी
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज महासमुंद जिले के पाटसेन्द्री में बनाए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को एक आदर्श मॉडल बताया। उन्होंने योजना के तहत नवनिर्मित मकान के अंदर पहंुचकर मकान का जायजा लिया और इस आवास के मालिक बने महिला हितग्राही श्रीमती सुलोचना और लक्ष्मीधर श्रीवास से बातचीत की। उन्होंने भोजन तैयार कर रही श्रीमती सुलोचना से आत्मीयता पूर्वक बातचीत की और उनके घर में उपलब्ध लोटे से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी प्रसाद और श्री धनेश्वर के घर पहंुचकर उनके गृहस्थी का जायजा लिया और चाय बनाने वाली बहु श्रीमती ममता श्रीवास से पूछा कि गैस चुल्हा कहां से मिला है। उल्लेखनीय है कि इस नवनिर्मित कालोनी में 56 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदाय किया है।
मुख्यमंत्री ने आवास योजना की हितग्राहियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 32 लाख रुपए की सामग्री और अनुदान का वितरण किया। इनमें श्रम विभाग की ओर से 60 हितग्राहियों को सायकिल वितरण, 30 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन, सभी 84 हितग्राहियों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक बेटी को नई गृहस्थी बसाने के लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 15 हजार रुपए के घरेलू उपयोगी सामग्री भी उपहार के तौर पर प्रदान की गई। जिला कलेक्टर श्री हिमशिखर गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ श्री रितुराज रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!