छत्तीसगढ़रायपुर

काका ब्रेकिंग: रविवि के वेबसाईट में ऑनलाईन प्रवेश पत्र निकालने में हो रही भाई परेशानी… कॉलेज विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ लगा रहे चॉईस सेंटर के चक्कर…

काकाखबरीलाल रायपुर: पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबधित सभी महाविद्यालय के विद्यार्थीयों को प्रवेश पत्र निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, एक ओर जहां डिजीटल इंडिया का जमकर प्रचार हो रहा है तो वहीं एक ओर डिजीटल इंडिया की हवा निकल रही है।

मोदी जी के डिजीटल इंडीया की निकली हवा…

कॉलेज के विद्यार्थीयों को प्रवेश पत्र निकालने बहुत सारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है, सरायपाली कॉलेज के विद्यार्थीयों ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम को बताया की ईस बार कॉलेज से उन्हे प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है.… विद्यार्थी स्वयं अपने युजर आईडी का प्रयोग कर युनिवर्सीटी के वेबसाईट

(प्रवेश पत्र के लिये क्लिक करें) से प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे पर जब विद्यार्थीयों ने प्रवेश पत्र निकालने के लिये वेबसाईट को ओपन किया तो सर्वर पुरी तरह बंद था…

विद्यार्थी पढ़ाई छोंड़ लगा रहे चॉईस सेंटर के चक्कर…

विद्यार्थी वेबसाईट में लॉग-इन ही नहीं कर पा रहें हैं, एक ओर जहां आगामी 14 मार्च से छात्रों के परीक्षा प्रारंभ हो रही है तो वहीं दुसरी ओर छात्र प्रवेश पत्र के लिये भटकते नजर आ रहें हैं। ज्ञात हो की रविवि की वेबसाईट पहले भी परीक्षा फॉर्म डालने में पुरी तरह लिंक फैल हो गयी थी, पर युनिवर्सीटी द्वारा पुन: वही गलती को दुहराया जा रहा है… जिससे छात्रों में मायुसी और आक्रोश व्याप्त हैं।

ऐसे निकालें प्रवेश पत्र

रविवि की साइट में ज्यादा यूज़र्स होने से वेबसाइट सर्वर डाउन हो रही है । ईसके लिये विद्यार्थीयों को परेसान होने की जरुरत नहीं है… छात्र रात को 2 बजे के बाद या सुबह 5,6 बजे सर्वर फास्ट रहता है जिससे छात्र अपना एडमिट कार्ड मोबाइल या लैपटॉप से डाउनलोड कर सकते है उसके बाद उसको सेव करके बाद में प्रिंट कर सकते हैं।

-काकाखबरी

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!