बोरवेल से 50 मीटर केबल तार चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बरमकेला। थाना क्षेत्र के ग्राम खिचरी निवासी एक किसान के बोरवेल से केबल तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिचरी निवासी बंशीधर निषाद (50 वर्ष) का बरमकेला के बड़े तालाब के पास धुम बाहरा स्थित खेत में दो बोरवेल हैं। किसान ने बताया कि 17 जून को सुबह बोरवेल चालू कर खेत से वापस आ गया था। इसके बाद 19 जून की सुबह करीब 7 बजे जब वह बोरवेल देखने पहुंचा तो बोर बंद मिला। जांच करने पर पता चला कि बोरवेल में लगा करीब 50 मीटर केबल तार, जिसकी कीमत लगभग 7,500 रुपये बताई गई है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।
घटना की शिकायत किसान ने थाना बरमकेला में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। क्षेत्र में हाल के दिनों में अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाएं सामने आने से किसानों में चिंता का माहौल है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।






























