महासुमंद

पिथौरा :प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मृतका के नामांकित हितग्राही को मिली 2 लाख की सहायता राशि

पिथौरा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ग्राम पंचायत छिबर्रा निवासी स्वर्गीय श्रीमती जमुना बाई दिवान के नामांकित हितग्राही श्री किशन दिवान को 2 लाख रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती जमुना बाई दिवान का 28 मार्च 2026 को निधन हो गया था। उनके नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पिथौरा में बैंक खाता संचालित था, जिसमें श्री किशन दिवान को नॉमिनी के रूप में नामांकित किया गया था। योजना के प्रावधानों के तहत सामान्य मृत्यु होने पर पात्र नॉमिनी को 2 लाख रुपए की बीमा राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई।
बीमा सहायता राशि मिलने से दिवंगत के परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। बीमा दावा प्रक्रिया के सफल निराकरण में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पिथौरा के शाखा प्रबंधक श्री ज्ञान रंजन खुटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा जनपद पंचायत के अधिकारी श्री डी.एल. बरिहा (बीपीएम), श्री कृष्णा दिवान (पीआरपी), श्री आबिद अली (एफएलसीआरपी), श्रीमती गायत्री यादव तथा बैंक मित्र श्रीमती पदमा पैकरा ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कम प्रीमियम वाली यह बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा का प्रभावी माध्यम साबित हो रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!