सरायपाली

सरायपाली: बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यूवक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। तेज कुमार बुडेक ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी ग्राम बैदपाली थाना तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग. का है।  विगत दिनांक 26/03/2025 को रात्रि 8:00 बजे  बड़े भाई योगेश कुमार उर्फ करन  ग्राम बैदपाली में स्थित विक्रमादित्य के होटल से समोसा खरीद कर वहीं पास में ही खड़े होकर लिंगराज उर्फ छोटू सोना के साथ सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे कि किशन पिता हरिहर निवासी ग्राम लिमाउगुडा जो कि हीरो एचएफ डिलक्स पंजीयन क्रमाक CG06GQ3057 में अपने साथी शंकर पिता नामालुम को बैठाकर नशे की हालत में तेजगति से लापरवाही पूर्वक बिना लाईट के वाहन को चलाते हुए पीछे से  भाई योगेश कुमार को ठोकर मारते हुए उसे घसीटते हुए 5-7 मीटर दूर लेकर गिरा दिये और वाहन में सवार चालक एवं पीछे बेठे शंकर सहित सभी गिर गये जिससे उक्त आकस्मिक सड़क दुर्घटना से  भाई के सिर में बहुत गंभीर चोट आया है गाल का एक हडडी टुट गया है और दुर्घटना के समय से बेहोश भाई को 6 दिन के बाद भी होश आया है वह नवकार हास्पिटल रायपुर में आईसीयू में भर्ती होकर इलाज कराकर . 11/04/25 को डिस्चार्ज होकर आया है । उक्त दुर्घटना के तुरंत बाद गांव वाले मोटर सायकल सवारों एवं रोड किनारे खडे भाई योगेश कुमार को बोलेरो में बेहोशी की हालत  मे ओम हास्पिटल सरायपाली लाये जहां पर प्राथमिक इलाज कर उसे दुर्घटना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया गया  । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!