सरायपाली: लकड़ी से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर लकड़ी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।जयलाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली का रहने वाला है। कक्षा 06 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है। दो बेटे एक बेटी है मंझला बेटा अजय चौहान है। कब्जे की भूमि को बिक्री करूंगा कहकर घर में पूर्व में बातचीत किया गया उक्त जमीन को मैं नही बेचने दूंगा कहकर मंझला बेटा अजय चौहान दिनांक 12/04/2025 के सुबह करीब 07/00 बजे जमीन बेचने की बात को लेकर स्वयं को एवं पत्नी शशिका चौहान को गंदी – गंदी गाली गलौच कर मारपीट करने लगा। मना करने पर पास में पडे जलाऊ लकडी से मारपीट किया तुम मेरे खिलाफ में रिपोर्ट करोगे तो तूझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। मारपीट करने से बांये जांघ , बांये टकना, बांये हाथ तथा चेहरा में चोट आया है। घटना को भतीजा हरजीत चौहान, सुशील चौहान देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























