पिथौरा:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है। मुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टोंगोपथरा थाना पिथौरा का रहने वाला है, कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है। खेती किसानी गाडी चलाने का काम करता है। बृजलाल साहू के पिकप को किराये पर लिया था जिसका समय पर किराये दे रहा था तथा उसका किस्त भी पटा रहा था, उक्त वाहन को चला रहा था। कुछ दिन पूर्व पिकप वाहन का सामने का टायर फटने से गाड़ी पलटी हो गई जिसके कारण सामने भाग छतिग्रस्त हो गया जिसे मिस्त्री के पास बनवाने दिया था उक्त वाहन के किराये के एवज में अपने स्वयं का पिकप वाहन को दशरथ को दिया दिनांक 11/04/2025 को सुबह पिता जी हमारे पड़ोस घर अशोक बुड़ेक के यहाॅ समूह का किस्त पटाने गये थे तब दशरथ साहू घर अंदर आकर पिता जी को अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से पिता जी के नाक में मार दिये जिसके कारण उनके नाक से खून बहना चालू हो गया, जिसके कारण उनाक नाक फेक्चर हो गया। और उनको बहुत दर्द का सामना करना पड़ रहा है। उनके मारपीट करने के कारण पिता जी को सांस लेने मे परेशानी हो रही है। पिता जी के नाम में मुक्का मारने से वो वही बेहोश हो गये थे, उसके बाद स्वयं व घर के कुछ और सदस्य उनको घर से प्राईवेट मोटर बुक कर अस्पताल ईलाज के लिए ले गये जहां उनका ईलाज चल रहा है। उक्त घटना को गांव के गणेश बरिहा, अशोक बुड़ेक, देखे है और जानते है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





























