बसना

बसना: टंगीया के बेट से   मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र भंवरपुर  अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर टंगीया के बेट से   मारपीट का मामला सामने आया है।हिराधर सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुड़ीडीह में रहता है कक्षा 08 वीं तक पढा है मजदूरी का काम करता है दिनांक 27/01/2025 के लगभग रात्रि 11.00 बजे के आसपास गांव में महाशिव रात्रि के संबंध में बैठक होने से  खाना खाकर बैठक में शामिल होने के लिए गया था बैठक हो जाने के बाद  अपने घर न जाकर पारिवारिक जीजा इन्द्रजीत सिदार के घर के यहां गया था वहां पर  गांव का पंच दिलिप नाग आया और देखकर पुरानी रंजीव वश मन मुटाव से बोला कि तुम यहां पर क्यों आये हो कहकर  गंदी गंदी गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देकर टंगीया के बेट से पिछे से मारा जिससे  सिर में चोंट लगकर खून निकल रहा है घटना को  पत्नि शांती सिदार भाई लाल बहादुर सिदार देखे हैं घटना के बाद में ईलाज कराने के लिए डायल 112 को फोन करके सरकारी अस्पताल बसना गया था जहां ईलाज कराया । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!