पिथौरा

कोरोना वारियर्स को मास्क सैनिटाइज़र वितरण कर श्रीफल,गुलाब फूल से सम्मानित किया गया

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा (काकाखबरीलाल)। शिक्षा ज्योति(पीएलसी)समूह महासमुन्द के नेतृत्व में शिक्षको के सहयोग से पुलिसकर्मी जो दिन रात कोरोना की ड्यूटी में लगे है उनका गुलाब फूल श्रीफल से सम्मान किया गया | मुश्किल घड़ी में परिवार एवं स्वयं की चिंता न कर अपनी विशिष्ट एवं आपातकालीन सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों को धन्यवाद करने के उद्देश्य से थाना पटेवा में शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह द्वारा थाना प्रभारी श्री लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को शिक्षको द्वारा गुलाब के पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल भेट कर स्वागत किया गया एवं अपने घर मे बनाया हुआ 300 नग मास्क का वितरण किया गया साथ मे सैनेटाइज़र एवं फल वितरित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया | वर्तमान में विभिन्न गांव में ग्रामीणो एवं राहगीर द्वारा मास्क का उपयोग नही किया जा रहा है प्रदान किये गये मास्क को सभी ग्रामीण तक पहुँचाना एवं कोरोना से बचाना है |शिक्षको ने कोरोना महामारी के समय दिन रात कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों का सराहना किया सम्मान के क्रम में सउनि.तिलक सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक संतोष यादव,आरक्षक अंनत गेन्द्रे,राजेश दीवान,संजय सोनी,जीतेंद्र ध्रुव,पुष्पलता ठाकुर,पुष्पा दीवान का सम्मान किया गया| साथ ही आज थाना खल्लारी के पुलिस स्टाप थाना प्रभारी श्री शेरसिंह की उपस्थिति में समस्त पुलिस कर्मियों का गुलाब फूल एवं श्रीफल से स्वागत कर मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किया गया शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह के सदस्य सभी सदस्य देश और राज्य के हर मुश्किल समय पर खड़े रहने हेतु हमेशा तत्पर रहते है | इससे पूर्व भी टीम के सदस्यों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में,तथा विभिन्न सामाजिक संगठनो के माध्यम से सहयोग करते रहे है।सभी शिक्षक राज्य शासन द्वारा संचालित पढ़ाई तुहर दुवार ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को पंजीकृत कर पढा भी रहे है।थाना प्रभारी पटेवा,एवं खल्लारी के द्वारा शिक्षा ज्योति समूह के कार्यो की प्रशंसा की गयी एवं प्रदान किये गये सामग्री को जनमानस तक पहुंचाने के लिये आश्वस्त किया गया | इस दौरान शिक्षक बाबुलाल ध्रुव,नीलकण्ठ यादव,ऐतराम साहू,लव निर्मलकर,खोरबाहरा सोनवानी,श्रीमती मुनिया निर्मलकर,बलराम नेताम,लुकेश्वर सिंह ध्रुव,प्रेमनारायण चन्द्राकर, श्रीमती सीमा यादव,चन्द्रभान ध्रुव,पुरुषोतम चन्द्राकर,कमलनारायण,यादव,
लोकेश कुर्रे,रामाधीन यादव,शेखर दीवान आदि उपस्थित थे |

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!