पिथौरा

पिथौरा:बेकाबू कार बनी हादसे की वजह, बाइक सवार घायल

पिथौरा। पिथौरा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक ग्राम खुटेरी का निवासी है और गांव में अंडा-चाउमीन का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को युवक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GP 5310 से पिथौरा सामान खरीदने गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे सामान लेकर गांव लौटते समय पिथौरा स्थित अपनी वेल्डिंग दुकान के पास पहुंचा, तभी कार क्रमांक CG 22 V 8463 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में युवक के दोनों हाथ, बाएं पैर, दाहिने कंधे, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना देखी और घायल की सहायता की।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!