छत्तीसगढ़

निःशुल्क उन्नत मक्का बीज से बढ़ी किसान नेतराम की उम्मीद, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय

सरगुजा। किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं से किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली के ग्राम गहिला निवासी किसान नेतराम इसका प्रेरक उदाहरण हैं। उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) के तहत मक्का प्रदर्शन कार्यक्रम में 15 किलोग्राम उन्नत किस्म का मक्का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ बेहतर उत्पादन और आय बढ़ने की उम्मीद जगी है।
करीब 2.60 हेक्टेयर कृषि भूमि के मालिक नेतराम ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से अच्छी फसल उत्पादन की संभावना बढ़ी है तथा बीज खरीदने का अतिरिक्त खर्च भी बच गया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर उन्नत बीज, उर्वरक और तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहे तो कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति दोनों मजबूत होंगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बीज वितरण के साथ मक्का की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बुवाई विधि, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और फसल संरक्षण की जानकारी भी दी। इससे किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है।
किसान नेतराम ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाएं खेती को लाभकारी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने की अपील की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!