सारंगढ

बरमकेला :वन विभाग के सोलर पैनल का केबल और बोल्ट चोरी जानिए मामला

बरमकेला । क्षेत्र के गोमर्डा अभयारण्य अंतर्गत वन विभाग की संपत्ति पर चोरी का मामला सामने आया है। वनरक्षक प्रफुल कुमार हरवंश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वनरक्षक प्रफुल कुमार हरवंश 1 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे नियमित बीट भ्रमण के दौरान बीट क्रमांक 966 आरएफ स्थित माथा तालाब पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि वन विभाग द्वारा लगाए गए सोलर पैनल का केबल और बोल्ट किसी अज्ञात व्यक्ति ने काटकर चोरी कर लिया है।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 6,000 रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरमकेला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!