बरमकेला :तहसील कार्यालय के पास बाईक की ठोकर से युवक के सिर व घुटने में लगी चोट

बरमकेला. आरक्षी केन्द्र में रामभरोस ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम परसदा थाना सारंगढ का रहने वाला है रोजी मजदुरी का काम करता है एक माह पूर्व से ग्राम सडडामाल रायगढ में अमृत लाल बरेठ के घर में रह कर उसका मकान बना रहा था। दिनांक 08/02/2023 को सुबह 09/00 बजे ग्राम सड्डामाल से अमृत लाल बरेठ के साथ उसके मो0सा0 एक्सल सुपर में बैठकर ग्राम परसदा के लिये निकले थे। एक्सल सुपर को अमृत लाल बरेठ चला रहा था कि करीबन 12/30 बजे बरमकेला से सारंगढ रोड में तहसील कार्यालय के आगे पहुंचे थे कि मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्र0 CG 13 AJ 5303 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आकर उनके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। वह एक्सल सुपर के पीछे बैठा था चोंट नहीं लगी है, एक्सीडेंट से एक्सल सुपर चला रहे अमृत लाल बरेठ के माथा सिर एवं बायें पैर घुटना के नीचे चोट लगा है जिसे डायल 112 के वाहन से ईलाज हेतु बरमकेला अस्पताल ले गये है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























