सरायपाली

सरायपाली:चकरदा में 9 गौवंशों की कथित अवैध तस्करी का मामला, दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

सरायपाली। ग्राम चकरदा में गौवंशों के कथित अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री एवं संजय नगर वार्ड क्रमांक 4, सरायपाली निवासी विकास महापात्र की शिकायत पर सरायपाली थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि 31 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम चकरदा में एक छोटे चार पहिया वाहन में गौवंशों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां वाहन को तिरपाल से ढंका हुआ पाया गया। तिरपाल हटाने पर वाहन क्रमांक CG07BC7907 में लगभग 9 गौवंश ठूंसकर भरे होने का आरोप लगाया गया।
घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी गई। शिकायत के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले कथित आरोपी उदय बंजारा (ग्राम बालसी/घड़घड़ीमुड़ा) तथा उसका सहयोगी बबलू यादव (निवासी पतेरापाली) मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी ने आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!