महासुमंद

महासमुंद:न्यू मंडी गेट के पास तीन युवकों ने की मारपीट, ब्लेड और पत्थर से किया हमला

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 12 पिटीयाझर निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह ऑटो सेंटर की दुकान बंद कर अपने दोस्त शुभम साहू के साथ पैदल घर लौट रहा था। न्यू मंडी गेट के पास राजेंद्र चंद्राकर के घर के सामने प्रेम, खिलेश और आयुष मिले। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत में बताया गया है कि आयुष ने ब्लेड के टुकड़े से शुभम साहू के दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर वार कर घायल कर दिया, जबकि प्रेम ने पत्थर से हमला कर पीड़ित के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे खून निकलने लगा। घटना के बाद दोनों किसी तरह वहां से भागकर अपने-अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचकर उपचार कराया।
परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद पीड़ित ने 1 अगस्त को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!