पिथौरा

अब बुन्देली के जंगलों में हुवे सक्रिय गजराज,आक्रमण से एक युवक की मौत

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल,पिथौरा।आज दिन बुधवार को शाम को ग्राम बुंदेली के तीन युवक मशरूम तोड़ने ग्राम बुन्देली के जंगल गए थे । जिन्हें जंगल में विचरण कर रहे 3 हाथियों के झुंड ने दौड़ाया। जिसमें से एक व्यक्ति भागकर गांव की ओर वापस आ गया तथा उसके साथ में रहे दो व्यक्ति अभी देर रात होते तक वापस नहीं लौटे वापस आए व्यक्ति ने बताया कि उन्हें हाथीयों ने दौड़ाया। जिससे मैं किसी तरह बच कर आ पाया।तथा बाकी दो साथियों को हाथी दौड़ाते हुवे जंगल मे अंदर की ओर ले गए। जिनकी जानकारी के अनुसार गांव के 15 से 20 लोग ढूंढने के लिए जंगल गए साथ में इनकी जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दिया जा चुका है अभी रात तक युवक का पता नही चल पाया था। दूसरे दिन सर्चिंग पर युवक जोहत राम का शव जंगल के अंदर मिला।

पहले से वन विभाग को सूचना देने पर भी वन अमले का सक्रिय नहीं होने पर ग्रामीणों में काफी रोष है।विदित हो कि तीन हाथियों का दल पिथौरा के समीप भी काफी समय से सक्रिय था।लेकिन इधर कोई जन हानि नही पहुचाया था।जो पिछले हफ्ते ही ग्राम टेका के पहडीयो में दिन भर रुकने के बाद शाम को राष्ट्रिय राज मार्ग 53 को पार कर ग्राम टेका होते हुवे ओड़िशा के जंगलों की ओर चला गया था।वैसे क्षेत्र में हाथियों की धमक से समूचा क्षेत्र के किसानों सहित आम नगरीको को जन तथा धन हानि का भय सताता रहता है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!